फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लपटों से घिरी बेटी को मां ने बचाया

Sun, 26 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा इलाके में एक कच्चे घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हो गई। गृहस्वामी की पत्नी ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते छप्पर में फंसी मासूम बेटी व बकरियों को सुरक्षित निकालकर साहस का परिचय दिया। बाद में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुरौनी स्थित दुंदईया खेड़ा निवासी हरिपाल शनिवार को काम पर गए थे। शाम को उनकी पत्नी अनीता पानी भरने गई थीं। तभी उनके छप्पर के कच्चे घर में अचानक आग लग गई। छप्पर से लपटें निकलती देख अनीता भागकर वहां पहुंचीं। उन्होंने जान पर खेलकर जलते छप्पर के अंदर से अपनी दो साल की बेटी काजल व बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया।
इसके बाद वह पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने लगीं मगर लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। सिलिंडर भी जलने लगा। इस बीच दमकल टीम पहुंच गई और पहले सिलिंडर को बाहर निकालकर बुझाया गया। फिर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में छह हजार की नकदी, अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें