मसरूर एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को मदर्स अवॉर्ड
प्रोग्राम-2013 का आयोजन किया गया।
इसमें राज्य महिला आयोग की चेयरमैन
जरीना उस्मानी ने मां और बच्चे के रिश्तों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि
मां बच्चे की पहली अध्यापक है।
इसलिए अच्छी परवरिश से ही बच्चों की नींव
मजबूत होती है।
स्कूल के प्रबंधक डॉ. मंसूर हसन ने कहा कि यह अवॉर्ड उन मां
को सलाम है जो बच्चों के जीवन में उजाला भर रही हैं। इस मौके पर राज्य
महिला आयोग की सदस्य असमा सिद्दीकी ने भी अपने विचार रखे।