फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 02 Dec 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से बेटे संग भांजे के तिलक में जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला की रहने वाली राजकुमारी उर्फ राजश्री (52) बेटे रोहित के साथ रहीमाबाद के गौदा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने लखनऊ आई थीं। राजकुमारी के भाई टीकाराम के मुताबिक वह आदर्श विहार में अपनी बेटी के घर गई थीं। जहां से बृहस्पतिवार दोपहर वह बेटे रोहित के साथ बाइक से भांजे के तिलक समारोह में रहीमाबाद जा रही थीं।
दुबग्गा में मछली मंडी के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजकुमारी की मौत हो गई। रोहित का इलाज चल रहा है। राजकुमारी के पति रामदास चौरसिया राजस्थान में पत्थर लगाने का काम करते हैं। परिवार में पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें