फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां का कबूलनामा: वो बहुत रो रहा था, चुप कराने के लिए मारे सीने पर कई मुक्के, फिर वो शांत हो गया

Thu, 29 Sep 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पत्नी लक्ष्मी को मायके से बुलाया गया। इसके बाद पत्नी से पूछताछ की, तो स्वीकार किया कि उसका बेटा बहुत ज्यादा रो रहा था। जिसके चलते उसने सीने पर कई बार घुसा मारा था। जिसके पास वह शांत हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में माल के पिपरी कुराखर में मासूम का रोना उसकी मां को पसंद नहीं था। परेशान मां ने बुधवार को मासूम के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी बेहोश हो गया। मां मायके निकल गई। मासूम के पिता पप्पू के घर पहुंचने पर मासूम को बेहोश पाने पर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से गांव में हडकंप मच गया। वहीं पप्पू ने पत्नी पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


माल पुलिस के मुताबिक मृतक नैतिक (3) पिपरी कुराखर इलाके में परिवार के साथ रहता था। पिता पप्पू मुर्गी फार्म में नौकरी करता है। पप्पू ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मुर्गी फार्म से काम के चलते घर वापस नहीं आ रहा था। बुधवार शाम जब वह घर लौटा, तो देखा कि उसकी पत्नी बैग लेकर अपने मायके टिकरी जा रही थी। उसने बताया कि बेटे की तबीयत खराब है। उसके बाद वह अपने मायके चली गई। अंदर जाने के बाद उसने अपने बेटे को मरणासन्न हालत में पाया। आनन-फानन में सैदापुर स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

वहीं लखनऊ ट्रामा सेंटर लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घर में मौत की खबर पहुंचते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पत्नी लक्ष्मी को मायके से बुलाया गया। इसके बाद पत्नी से पूछताछ की, तो स्वीकार किया कि उसका बेटा बहुत ज्यादा रो रहा था। जिसके चलते उसने सीने पर कई बार घुसा मारा था। जिसके पास वह शांत हो गया था। पप्पी ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दिया। माल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें