संगीत भवन अकादमी की ओर से गोमतीनगर के विवेकखंड में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
लखनऊ। संगीत भवन अकादमी की ओर से गोमतीनगर के विवेकखंड में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों के रूप में रोमी बनर्जी और तुहिन बनर्जी पहुंचीं। कैटवॉक में स्मिता पांडेय, सीरसा मां-बेटी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे पर सोनिया और आम्या रहीं। तीसरे पर अराधना अरवनी, अविका रहीं। मीहिका और सिखा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीमा सिंह, सौम्या गोयल, सुधा द्विवेदी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।