फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों को भंडारे में भेज मां ने की खुदकुशी

Thu, 11 Jun 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। बच्चों को भंडारे में भेजने के बाद कल्याणपुर निवासी 35 वर्षीय रेखा देवी ने खुदकुशी कर ली। बच्चे लौटे तो मां को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

सीतापुर के रेउसा रेखा अपने पति कौशल तिवारी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थीं। पति कौशल डाला चालक हैं। उनके अनुसार, रेखा की तबीयत खराब चल रही थी। वह मंगलवार को मायके से लौटी थीं। शाम को उन्होंने बच्चों दीपा, आयुष और कृष्णा को भंडारे में भेज दिया। बच्चे लौटे तो मां का कमरा अंदर से बंद था। बच्चों के आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर रेखा ने कदम उठाया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें