लखनऊ। बेटे को बचाने दौड़ी मां और मौसी को पड़ोसी व उसके साथियों ने जमकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। गुडंबा पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल नगर में महिला की कॉस्मेटिक की दुकान है। उनके मुताबिक बुधवार शाम वह बेटे व बहन के साथ दुकान पर थीं। तभी पड़ोसी पूरन जोशी नशे में अपने दो साथियों सीटू तिवारी और राम प्रकाश के साथ आ धमका। गाली-गलौज के विरोध पर बेटे को पीटना शुरू कर दिया। गला भी दबा दिया। महिला व उनकी बहन बीच-बचाव करने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया और कपड़े फाड़ दिए।