फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेप मार्किंग न होने से नंबर रेस में पिछड़ा यूपी बोर्ड

Mon, 29 Jun 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में तीन और हाईस्कूल में 20 विद्यार्थी ही 90 का आंकड़ा छू पाए। इसके पीछे मुख्यत: दो ही कारण निकलकर सामने आ रहे हैं। पहला 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की कॉपी दोबारा जांचने की अनिवार्यता। दूसरा शिक्षक अभी भी स्टेपवाइज मार्किंग के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम के बोर्ड के समान लाने की कोशिश एक बार फिर सफल नहीं हो सकी। विशेषज्ञों के अनुसार, सीबीएसई और काउंसिल के रिजल्ट में सौ फीसदी तक नंबर दिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेपी मिश्रा के अनुसार, यूपी बोर्ड के विद्यार्थी मार्किंग प्रणाली की वजह से कई बार पिछड़ जाते हैं।

ऐसा कई बार मेरिट से दाखिले या फिर भर्ती की स्थिति में होता है। अधिकारियों ने यूपी बोर्ड को एनसीईआरटी के पैटर्न लाने के साथ ही मूल्यांकन के समय स्टेपवाइज मार्किंग का निर्देश दिया था। इस बार जल्दबाजी में मूल्यांकन हुआ है। ऐसे में शिक्षकों ने स्टेपवाइज मार्किंग के बजाय संभवत: पूर्ण उत्तर पर ही नंबर दिए हैं। इससे परीक्षार्थियों को कम नंबर मिल सके हैं।
विज्ञापन


वहीं, अन्य बोर्ड पर स्टेपवाइज मार्किंग का पूरा पालन होता है। अगर किसी परीक्षार्थी ने आधे सवाल का सही जवाब दिया है तो फिर से उसे आधे नंबर दिए जाते हैं। भले ही उसने बाद का जवाब गलत लिखा हो। इसके अलावा एक बड़ी वजह परीक्षकों का डर भी है। इस साल निर्देश था कि 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिलने पर कॉपी का दोबारा मूल्यांकन होगा। इससे शिक्षकों ने अपने हाथ रोक लिए और नंबर रेस में यूपी बोर्ड के बच्चे पिछड़ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें