फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के ज्यादातर ऑपरेशन दूरबीन विधि से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेडी रावत के मुताबिक अब ज्यादातर सर्जरी दूरबीन विधि से ही होती है। इससे बच्चों को कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है और घाव भी कम होता है। वे शुक्रवार को विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. रावत ने बताया कि पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने इलाज के साथ पढ़ाई और शोध में भी उन्नति की है। पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में पीडीएफ कोर्स को मंजूरी मिली है। इसके तहत हर वर्ष एमसीएच पास एक डॉक्टर दाखिला लेगा। इस तरह से बच्चों में मूत्राशय और किडनी संबंधी रोगों में उसे विशेषज्ञता मिलेगी। प्रो. रावत ने बताया कि स्थापना दिवस पर शनिवार को ब्राउन हॉल में बच्चों में मलद्वार की सर्जरी पर व्याख्यान होगा। प्रेसवार्ता में पूर्व हेड प्रो. एसएन कुरील के साथ डॉ. आनंद पांडेय और अन्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें