बैठक करते महासमिति के पदाधिकारी।
लखनऊ। इंदिरानगर और इसके आसपास की मलिन बस्तियों में मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। इस संबंध में इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की। महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि बैठक में सभी ने नगर आयुक्त से क्षेत्र के सभी वार्डों में रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, सुभाष शर्मा, सुनील त्यागी, कैलाश जैन, आलोक सक्सेना, नवीन सिंह, कीर्ति चौधरी सविता शुक्ला, महेश वाल्मीकि, डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।