गुरु नानक जयंती पर निकली प्रभात फेरी।
लखनऊ। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को स्नेह नगर में शिव शांति संत बाबा आसुदाराम आश्रम की संगत ने प्रभात फेरी निकाली।
स्नेह नगर सिंधी सोसायटी की ओर से प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान साईं मोहन लाल और साईं हरीश लाल के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद सेवा की। आयोजन में पूर्व राज्य मंत्री नानक चंद लखमानी, परमानंद खत्री, महेश कुमार, राजकुमार, तरुण संगवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।