मंच पर सीता स्वयंवर के दौरान कलाकार।
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय रामायण व वैदिक शोध संस्थान और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कैसरबाग के कलामंडपम में श्रीराम सहस्त्रनाम की नयनाभिराम मंचीय प्रस्तुति ने सोमवार को मौजूद श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। नाट्य व नौटंकी शैली में प्रस्तुति को तैयार किया गया था जिसमें तबले और नक्कारे का अनोखा मिलन देखने को मिला। निर्देशन व परिकल्पना नाट्य निर्देशक अमित दीक्षित की रही। इसमें 100 से अधिक कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। इस नृत्य–नाट्य प्रस्तुति में राम के आदर्श व चरित्र का पूर्ण चित्रण किया गया।