फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2000 से अधिक बच्चों ने देखा राज्य संग्रहालय

Mon, 23 Nov 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत राज्य संग्रहालय की ओर से रविवार को चित्रकला और ऑन द स्पॉट क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान 2000 से अधिक बच्चों ने संग्रहालय का भ्रमण कर सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी हासिल की। संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्व धरोहर स्थलों, उत्तर प्रदेश की यूनेस्को सूची में शामिल सांस्कृतिक धरोहरों और राज्य संग्रहालय के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक निदेशिका डॉ. मीनाक्षी खेमका ने किया। आयोजन में डॉ. अनीता चौरसिया, धनंजय राय, प्रमोद कुमार, गायत्री गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, अरुण मिश्रा, विनोद तिवारी, परवेज खान, पूनम, ईशू और पुनीत बंसल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें