पौधा लगाते प्रदेश के वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना।
लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित रानी झांसी वाहिनी पार्क में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 100 से अधिक पौधे लगाए। सुरेश खन्ना ने गुड़हल का पौधा रोपा। सुषमा खर्कवाल ने चांदनी का पौधा लगाया। सुरेश खन्ना ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। उन्होंने हर नागरिक से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि यह अभियान भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण का संगम है।