लखनऊ। दीक्षांत समारोह में लविवि से भी अच्छा प्रदर्शन सहयुक्त कॉलेजों के विद्यार्थियों ने किया। समारोह में वितरित किए गए 198 पदक और बुक प्राइज में 94 लविवि के विद्यार्थियों को मिले तो 104 पदक कॉलेजों के विद्यार्थियों के खाते में गए।
परीक्षा विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ के कॉलेजों को सर्वाधिक 47 पदक, हरदोई के कॉलेजों को 21 पदक, लखीमपुर के कॉलेजों को 11 पदक, रायबरेली के कॉलेजों को 18 और सबसे कम सीतापुर के कॉलेजों को 7 पदकों से नवाजा गया है। समारोह में वितरित कुल स्वर्ण पदकों में छात्रों को 55 पदक तो छात्राओं को 122 पदक मिले हैं। किसी भी छात्र को कोई रजत पदक नहीं मिला है जबकि छात्राओं को दो रजत पदक दिए गए हैं। ब्रांज मेडल में छात्रों को दो और छात्राओं को नौ मेडल दिए गए। इसी तरह से बुक प्राइज में तीन प्राइज छात्रों और पांच प्राइज छात्राओं को दिए गए।