फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब ज्यादा छात्राओं को मिलेगा शोध मेधा छात्रवृत्ति का लाभ

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध मेधा छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बार 20 से अधिक महिला शोधार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। पहले वर्ष 2021-22 में 10 छात्राओं का चयन होता था। छात्र कल्याण परिषद की डीन अमिता कनौजिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 20 छात्राओं को लाभ मिला था। कुलपति जेपी सैनी ने सत्र 2026-27 में छात्राओं की संख्या और बढ़ाने पर सहमति दी है। चयनित शोधार्थियों को प्रति माह पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता अधिकतम तीन वर्ष तक प्रदान की जाती है। जेपी सैनी ने कहा कि यह पहल बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध में आत्मनिर्भर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें