मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पूर्वी मानसून अपने निर्धारित समय से बलिया वाराणसी के रास्ते 18 से 20 जून तक यूपी में दस्तक दे सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लखनऊ को 20-22 जून के आसपास मानसूनी बौछारों की सौगात मिल सकती है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने देश में केरल के रास्ते मानसून के दाखिल होने की तारीख 30 मई से एक जून बताई है।