लखनऊ। एरा यूनिवर्सिटी में सोमवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता इग्नाइट में एमबीबीएस छात्रों ने दम दिखाया। मोनिस ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीते। 100 मीटर दौड़ में मोनिस पहले, आफिफ दूसरे और आकिफ तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में भी मोनिस ने जीत दर्ज की, साजिल दूसरे और इमाद तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक पुरुष वर्ग में शोएब पहले, जफर दूसरे और हार्दिक तीसरे रहे। महिला वर्ग में शिवानी को स्वर्ण, अलीशा को रजत और अल्काशा को कांस्य मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रो. जमाल मसूद और प्रो. एमएमए फरीदी ने किया। डॉ. निरुपमा लाल, डॉ. एसपी जैसवार और डॉ. दिलशाद मौजूद रहे।