फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका अग्निहोत्री बनीं पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम, सोमवार से संभाल सकती हैं कामकाज

Sat, 16 Nov 2019 12:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Monika Agnihotri - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मोनिका अग्निहोत्री को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कमान सौंपी गई है। उन्हें मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त किया गया है। जबकि इस पद पर तैनात विजयलक्ष्मी कौशिक को अभी कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मोनिका अग्निहोत्री सोमवार से कामकाज संभाल सकती हैं। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल प्रमुख डिवीजन है, जिसमें में लखनऊ जंक्शन व गोरखपुर जैसे एवन श्रेणी केस्टेशन हैं। 

डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक का कार्यकाल पूरा होने के बाद लगातार नए डीआरएम के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने विराम लगा दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम रेलवे बोर्ड ने देश के 21 मंडल रेल प्रबंधकों के ट्रांसफर किए। इसमें रेलवे बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत मोनिका अग्निहोत्री को राजधानी लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे का डीआरएम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

खास बात यह है कि वह इससे पूर्व भी वह लखनऊ मंडल में अहम पदों पर रह चुकी हैं। वह सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर व सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर रह चुकी हैं। ऐसे में मंडल में यात्रियों से जुड़ी योजनाओं को तेजी मिलने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें