तेलीबाग। मुख्य चौराहे पर स्थित शनि देव मंदिर के दान पात्र से चोर रुपये चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मंदिर के पुजारी के वीर राजपाल ने पुलिस को तहरीर दी गई है। पुजारी के अनुसार 13 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे मंदिर के अंदर रखे दान पात्र को खोलकर चोर ने रुपये निकाल लिए। दान पात्र में कितने रुपये थे, यह नहीं पता चल सका। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर मामला दर्ज करेगी।
चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज।