फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 100 पीएम आवासों के लिए पैसा आवंटित

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से पहली किस्त जारी होने के बाद शहरी क्षेत्र में 100 पीएम आवासों का जल्द ही भूमि पूजन होगा। डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के अलावा नगर पंचायत सलोन, शिवगढ़, परशदेपुर व लालगंज में 100 पात्रों को पीएम आवास आवंटित किए गए हैं। सभी को पहली किस्त दी जा चुकी है। आठ से 10 दिसंबर तक आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। यह पूजन नगर निकायों में मंत्री, विधायक, निकाय अध्यक्ष व सभासदों की मौजूदगी में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें