लखनऊ की वजीरगंज कोतवाली में बाराबंकी की युवती ने रोडवेज बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मो. फारुक सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार शाम छह बजे वह कैसरबाग बस अड्डे से अयोध्या जाने के लिए बस में बैठी थीं।
वहां सीट को लेकर उनका अयोध्या कोतवाली की रामनगर पुलिस चौकी के सामने रहने वाले मो. फारुक से विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि मो. फारुक ने उनसे छेड़छाड़ व मारपीट की। विरोध पर कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं मारपीट के एक अन्य मामले में हसनगंज के कदम रसूल निवासी मो. वारिस हुसैन ने तुषार सोनकर व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मो. वारिस ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने परिचित के घर से अधिवक्ता मित्रों के साथ कैसरबाग बस अड्डा चौकी होते हुए अपने घर जा रहा था तभी तुषार व उसके चार-पांच साथियों ने रोक लिया। सभी नशे की हालत में थे और उसकी पिटाई करने लगे।