राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली युवती यूपी 112 में टेली कॉलर है। 14 दिसंबर को नाइट ड्यूटी पर दफ्तर जाने के लिए वह अपने पिकअप प्वाइंट एवरेडी तिराहे पर खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार एक शोहदा वहां पहुंचा और युवती को अकेली देख बाइक पर बैठने के लिए कहा।