निजी कंपनी की कर्मचारी से छेड़छाड़
लखनऊ। राजाजीपुरम निवासी निजी कंपनी की कर्मचारी ने वरुण मिश्र पर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। तालकटोरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के मुताबिक शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रही थीं। रास्ते में वरुण ने उन्हें रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर धमकाने लगा। चीखने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि वरुण खुद को हाईकोर्ट का वकील बताता है। उनकी सहेली से भी आए दिन छेड़छाड़ करता है और दुष्कर्म की धमकी देता है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।