मोहनलालगंज । आखिरी बड़े मंगल पर देव गंगा कंपनी ने सुंदरकांड पाठ के बाद गांव-गांव जाकर पूड़ी सब्जी व बूंदी वितरित की वही निगोहा के पटसा,फत्तेखडा व कालेबीर मंदिर में पूड़ी सब्जी लोगो के बीच वितरण कर बजरंगबली के जयकारे लगाये गये। देवगंगा कम्पनी के संस्थापक हंसराज रावत ने बताया कि हर साल उनकी कंपनी के तत्त्वधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है।पर इस पर कोरोना संकट को लेकर सुबह सीमित लोगो के साथ कंपनी ऑफिस व्रन्दावन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पूजा पाठ किया गया उसके बाद मोहनलालगंज इलाके के गांवो में लोगो के बीच जाकर प्रसाद के पैकेट बनाकर वितरित किये गए।उसके बाद पदमिन खेडा गांव में स्टाल लगाकर सोशल डिस्टिंग के साथ प्रसाद वितरण किया गया।वही निगोहा के पटसा में द्विवेदी हार्डवेयर के कृपा शंकर द्विवेदी ने पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया साथ भँवरेश्वर मंदिर में वानरों को मीठे पूआ खिलाये।इसी तरह फत्तेखडा में विनीत मिश्रा ने भी आखिरी बड़े मंगल पर सुंदर कांड का पाठ कराकर प्रसाद वितरित किया। वही तहसील मोहनलालगंज परिसर में मोहनलालगंज लेखपाल संघ ने बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया