फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक मिनट में 37 कार्टव्हील कर मोहलक्षिका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल की कक्षा दो की छात्रा मोहलक्षिका सिंह ने 13 जुलाई को एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मात्र छह वर्ष नौ माह की मोहलक्षिका ने एक मिनट में 37 कार्टव्हील कर यह उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को हुए एक समारोह में उन्हें आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड धारक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मोहलक्षिका ने द मोस्ट अल्टरनेटिंग वन-हैंड एंड टू-हैंड कार्टव्हील सीक्वेंसेस इन वन मिनट श्रेणी में यह रिकॉर्ड स्थापित किया। यह प्रतियोगिता सदर के एसपी पब्लिक स्कूल में अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (कनाडा) की ओर से आयोजित हुआ था। इसमें परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का सहयोग रहा। सम्मान समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता रचना गोविल ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भी मोहलक्षिका को सम्मानित किया। उन्होंने मोहलक्षिका को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें