केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी।
- फोटो : amar ujala
केंद्र की मोदी सरकार ने लखनऊ शहर को बड़ी सौगात दी है। अब पुराने लखनऊ में भी मेट्रो ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में 5,801 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लखनऊ मेट्रो के फेज वन बी परियोजना को मंजूरी दे दी है।
पुराने लखनऊ का मेट्रो रूट 11 किलोमीटर लंबा होगा और और इस रूट में अमीनाबाद ,चौक , यहियागंज, पांडेयगंज, केजीएमयू, इमामबाड़ा और रूमी गेट स्टेशन होंगे।