लखनऊ। राम मनोहर लोहिया संस्थान में शनिवार को पेन मेडिसिन विषय पर सीएमई होगी। इसमें पुराने कमर दर्द, साइटिका, कैंसर से जुड़े दर्द और गठिया जैसी तकलीफों से जूझ रहे मरीजों के लिए आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। इसका आयोजन संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट और इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन कर रहे हैं। निदेशक डॉ. सीएम सिंह के अनुसार, यह सीएमई पेन मेडिसिन की नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर केंद्रित होगी। दिल्ली से डॉ. पंकज एन. सुरंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ. अनुराग अग्रवाल भारत में बढ़ते क्रॉनिक पेन और इसके प्रबंधन की राष्ट्रीय रणनीतियों पर अपनी बात रखेंगे।