फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने पर मॉडल शॉप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुंशीपुलिया स्थित मॉडल शॉप को ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने पर शनिवार को सील कर दिया गया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जोन-सात के तिवारीगंज स्थित मॉडल शॉप के भवन का टैक्स नहीं जमा होने पर सील कर दिया गया। टीम ने ट्रेड लाइसेंस फीस के तौर पर दुकानदारों से 1.73 लाख रुपये जमा करवाए। जोन-7 में टीम ने मुंशीपुलिया स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान (मॉडल शॉप) को सील किया। देर शाम फीस जमा करने के बाद सील खोली गई। तिवारीगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के भवन का हाउसटैक्स तीन लाख 19 हजार रुपये बकाया था, जिसे सील कर दिया गया। सीलिंग के बाद भवन स्वामी ने नगर निगम में पार्ट पेमेंट कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें