फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार को रोककर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। इलाके में दो बदमाशों ने बहाने से बाइक सवार को रोककर उसका मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सरोजनीनगर के गंगा नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह रात करीब 10:30 बजे बाइक से ट्रांसपोर्टनगर स्थित कंपनी में माल पहुंचाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि कंपनी के पास सुनसान जगह पर दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें बातों में फंसाया और फिर मोबाइल लूटकर भाग निकले। वह शोर मचाते, लेकिन तब तक दोनों अंधेरे में गायब हो चुके थे। इसके बाद मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें