तेलीबाग। साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर युवक के खाते से 1.49 लाख रुपये उड़ा दिए। पंचमखेड़ा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोमवार सुबह उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और स्क्रीन काली पड़ गई। एक घंटे बाद फोन चालू करने पर गूगल पे के माध्यम से 88 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। कुछ देर बाद 61 हजार रुपये और कटने की सूचना आई। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।