लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कई महीने से खाली पड़े उपकुलसचिव के पद पर मो. सहील को संबद्ध किया गया है। वर्तमान में वह डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में उपकुलसचिव पद पर हैं। विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि शासकीय कार्यहित में मो. सहील को तत्काल प्रभाव से भाषा विवि में उपकुलसचिव पद पर संबद्ध किया जाता है। विवि में उपकुलसचिव रहीं दीप्ति मिश्रा की पदोन्नति के बाद से यह पद खाली था। (संवाद)