लखनऊ। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति की मांग पर विधायक नीरज बोरा ने कुर्सी रोड को छह लेन करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।
महसमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने बताया कि कुर्सी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। भविष्य में कुकरैल वन में नाइट सफारी भी प्रस्तावित है। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ेगी। अभी सड़क फोरलेन है, मगर उस पर मानक से अधिक वाहनों का आवागमन है। ऐसे में सड़क की लेन का और बढ़ाया जाना जरूरी है। इसको लेकर एलडीए में आयोजित जनसुविधा दिवस में मंडलायुक्त को और सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को पत्र दिया जा चुका है। शुक्रवार को विधायक नीरज बोरा को सड़क चौड़ीकरण को लेकर पत्र दिया गया। जिस पर उन्होंने सांसद को रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।