पीड़ित परिवार को चेक देते विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाली अनुक्षा के परिवार से बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ अनुक्षा के छोटे भाई की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का दिया आश्वासन। सरोजनीनगर के शांतिनगर अवध विहार योजना में रहने वाली अनुक्षा के परिवार में मां, दो छोटी बहनें और सातवीं में पढ़ने वाला भाई है। परिवार पर वर्ष 2022 में भी दुखों का पहाड़ टूटा था। तब दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया था। डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधायक निधि से एक लाख रुपये का चेक अनुक्षा की माता को दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि बेटे की शिक्षा का पूरा खर्च विधायक कार्यालय उठाएगा।