फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक राजेश्वर सिंह ने पांच लाइब्रेरियों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विधायक राजेश्वर सिंह ने पांच लाइब्रेरियों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। एक पुस्तक समाज बदल सकती है। इसी सोच के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को क्षेत्र के पांच स्थानों गोवर्धन एन्क्लेव, कासा ग्रीन, लक्ष्य हाइट्स, द ग्रेस और रोहतास आइकॉन में नई कम्युनिटी लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि अब तक 42 आरडब्ल्यूए की कम्युनिटी लाइब्रेरियों से सुसज्जित हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने भागीरथी एन्क्लेव के निवासियों की पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट पुनर्चक्रण में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। वहां पूर्व में स्थापित लाइब्रेरी को दो कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। इस मौके पर भागीरथी एन्क्लेव अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, जेके शुक्ला, मोहित तिवारी, आरती शुक्ला, एसके सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें