फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह पांच बजे कासगंज जेल भेजा गया विधायक अब्बास अंसारी

Wed, 15 Feb 2023 10:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी को मिल रही सुविधाओं के बाद अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और विधायक को कासगंज जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में बंद रहे सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह पांच बजे कासगंज जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को अब्बास अंसारी को कासगंज जेल भेजने का आदेश दिए थे। उन्होंने आदेश पर तुरंत अमल करने के साथ ही चित्रकूट जेल में अब्बास का साथ देने वालों जेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल अधीक्षकों, जेलर, डिप्टी जेलर एवं डीआईजी स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा में मंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या, दबाव या धमकी मिले तो सूचना तत्काल मुख्यालय को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जेल अधीक्षकों से 20 फरवरी तक जेलों में बंद टॉप टेन अपराधियों की सूची मुख्यालय को देने और सीसीटीवी से निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें