फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सराफ को लूटा, ले उड़े 50 हजार नगदी समेत ये सामान

Wed, 10 Jun 2020 03:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़ित देवेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में विकास नगर थानाक्षेत्र के कुर्सी रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर्स देवेंद्र कुमार सोनी को घेरकर लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश चार थे। विरोध पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग की। पीड़ित ने भागकर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित की बाइक की डिक्की तोड़ी और नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। अलीगंज के सेक्टर एन-1 निवासी देवेंद्र कुमार सोनी की गुडंबा के गायत्रीनगर कुर्सी रोड पर सुमित ज्वैलर्स नाम से दुकान है।

देवेंद्र के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर थाना क्षेत्र में वन इंडिया बाजार के सामने पहुंचे थे। अचानक सामने आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने डिक्की की चाभी मांगी। विरोध पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चेकिंग कर संदिग्धों से की जा रही पूछताछ

लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
देवेंद्र जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर कर भागे तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखा बैग लेकर भाग निकले। बैग में 50 हजार नकदी समेत 20 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात और दुकान की चाभी थी।

डीसीपी उतरी शालिनी के मुताबिक, फायरिंग नहीं हुई हैं। लूट की वारदात है। बदमाशों को पकड़ने के लिए हर तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। वाहन चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही हैं। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें