लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के कैबेवे पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने यात्री से बदसलूकी की, जिसकी शिकायत डीआरएम गौरव अग्रवाल से की गई है। पार्किंग शुल्क को लेकर यात्री व कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई थी। यात्री अपूर्व भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई कि लखनऊ जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर जाने के लिए कैबवे पर पार्किंग चार्ज लेने वाले कर्मचारी ने अभद्रता की। डीआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।