फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22 से चलेगी मिर्जापुर-आलमनगर नवरात्र मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन मिर्जापुर से आलमनगर के बीच अनारक्षित नवरात्र मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगी।लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04113 मिर्जापुर-आलमनगर स्पेशल ट्रेन 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक मिर्जापुर से शाम 4:05 बजे चलकर विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, कुंडा हरनामगज, ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां होते हुए उतरेटिया रात 10:38 बजे तथा आलमनगर स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04114 आलमनगर-मिर्जापुर नवरात्र मेला स्पेशल 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक आलमनगर से रात एक बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए सुबह आठ बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें