प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने जा रही है।
सरकार ने सीधी भर्ती वाले पदों की सूची उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेज दिया है, जबकि प्रमोशन वाले पदों पर भी भर्ती के निर्देश दे दिए हैं।
प्रदेश में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की निगरानी के लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तैनात किए जाते हैं।
यहां 75 पदों में मात्र 42 ही अधिकारी जिलों में तैनात हैं। बाकी 33 पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में किसी अन्य अधिकारी को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
इस कारण महत्वपूर्ण सूचनाएं भी समय पर जिलों से नहीं आ पाती हैं। इसी तरह 34 वक्फ इंस्पेक्टरों के पदों में से 25 खाली चल रहे हैं।
इस कारण वक्फ के काम प्रभावित हो रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के इन महत्वपूर्ण पदों को भरने की योजना बनाई है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को शीघ्र इन पदों पर नियुक्ति के लिए कहा गया है।
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी-25 सीधी भर्ती से, 8 विभागीय प्रमोशन से
वक्फ इंस्पेक्टर-13 सीधी भर्ती से, 12 विभागीय प्रमोशन से।