फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माइनर कटी, आबादी में घुसा पानी

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली बेला पोषक नहर से निकली नरेंद्रपुर बनापार माइनर कटने से खेतों में बोई 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। आबादी क्षेत्र में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सूचना के बावजूद नहर का पानी रोका नहीं गया।
विज्ञापन


दुर्गागंज के पास हुई कटान से रामलखन, बसंतलाल, राजेश, अशोक कुमार, विपिन तिवारी समेत 20 किसानों के खेतों में बोई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने माइनर की कटान को बांधने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 50 बीघा फसल डूबने के बाद पानी गांव तक पहुंच गया। रास्ते में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।किसानों ने सहायक अभियंता चेतन सक्सेना से शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
सफाई के नाम पर की गई खानापूरी
ग्राम प्रधान रामसनेही, विकास कुमार, संकट, देवेश कुमार आदि ने बताया कि सफाई के नाम पर खानापूरी की गई। पानी छोड़ते ही उफनाकर पटरी कट गई। माइनर का पानी गांव की गलियों तक पहुंच गया। शिकायत के बावजूद पानी नहीं बंद किया गया। आबादी क्षेत्र में हुए जलभराव के चलते घर गिरने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पानी बंद करने को कहा गया है।
- अभिषेक वर्मा, एसडीएम डलमऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें