फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रीजी को इंतजार, कब मिलेगा 'उनका' विभाग

Sat, 20 Jul 2013 10:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों को विभाग का बंटवारा शुक्रवार को भी नहीं हो सका।
विज्ञापन


मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी सरकार और संगठन के बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। शनिवार को विभागों का बंटवारा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

गुरुवार को अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में शामिल और प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों को अभी भी विभाग का इंतजार है।

शपथ लेने वाले मंत्री शुक्रवार को पूरे दिन विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी होने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे के मसले पर सपा सुप्रीमो से विचार-विमर्श किया लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

शनिवार को विभागों का बंटवारा होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें