फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंत्री धर्मपाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बना परिचितों से मांगे पैसे

Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम से जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की।
विज्ञापन

मामले में मंत्री के निजी सचिव सियाराम ने शुक्रवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
सियाराम के अनुसार, मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम से जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए उनके जानने वालों को मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड की।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर मंत्री ने केस दर्ज कराने का आदेश दिया। पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से मंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें