राजधानी में धूप के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। दिन में हवा के झोंको के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक , पहाड़ों पर धीरे-धीरे मौसमी बदलाव सक्रिय हो रहे हैं।
इसके चलते आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम हवाआें से दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान सामान्य के आसपास दर्ज हो सकता है।
तापमान की ऐसी रही चाल
फरवरी अधिकतम न्यूनतम
28 34.0 19.4
27 33.6 17.7
26 33.0 17.5