लखनऊ
विश्वविद्यालय में सांस्कृतिकी की ओर मिनी फेस्ट का आयोजन किया गया।
मिनी
फेस्ट में छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद, रंगोली, सृजनात्मक लेखन, मूक
अभिनय, कविता लेखन, एकल गायन और पोस्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. रूपरेखा वर्मा रहीं और
अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने की।
कार्यक्रम का आयोजन एपी सेन
सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिकी निदेशक प्रो. एन के
पांडेय ने किया।