फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दावत-ए-वलीमा में चली गोली, 15 साल के किशोर के हाथ में लगी

Wed, 01 Mar 2023 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इंदौराबाग में मंगलवार दोपहर दावत-ए-वलीमा में गोली चल गई। गोली वहां काम कर रहे 15 साल के किशोर (वेटर) के बाएं हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू की है। वह मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। इंदौराबाग निवासी आमीन का सोमवार को निकाह था। मंगलवार को दावत-ए-वलीमा था। कैटरिंग की टीम में काम करने वाला 15 वर्षीय किशोर अनीस रावत बतौर वेटर काम करने आया था। कार्यक्रम जब चल रहा था, इसी दौरान अनीस प्लेट लेकर रखने जा रहा था। तभी अचानक उसके बाएं हाथ पर गोली लगी। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अनीस को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर का कहना है कि हाथ में उसके गोली लगी है। बयानों के आधार पर पता किया जा रहा है कि गोली किसने और कैसे चलाई।
विज्ञापन


न किसी ने गोली की आवाज सुनी, न चलाते देखा
डीसीपी ने बताया कि एसीपी बीकेटी अमित कुमावत ने मौके पर जाकर जांच की। वहां मौजूद लोगाें से पूछताछ की। लोगों का कहना था कि उन्हाेंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। न ही किसी को असलहे के साथ या गोली चलाते देखा। ऐसे में सवाल है कि आखिर फिर गोली अनीस को कैसे लग गई। डीसीपी ने बताया कि एक्स-रे से पुष्टि हुई है कि किशोर के हाथ में गोली फंसी हुई है।
हर्ष फायरिंग की आशंका
कैटरिंग वाले एक नाबालिग से काम करवा रहे थे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। पुलिस को आशंका है कि मामला हर्ष फायरिंग का हो सकता है। इसलिए गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। वहां मौजूद लोग घटना छिपा रहे हैं। वीडियो फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें