केंद्र सरकार आईएएस अधिकारियों के लिए 2 से 27 अगस्त तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में मिड टर्म कॅरिअर ट्रेनिंग फेज-4 का आयोजन करने जा रही है। इसमें प्रदेश के विभिन्न बैच के 26 आईएएस अधिकारी शामिल हो सकते हैं। शासन ने इन अधिकारियों को 16 जुलाई से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है। विशेष सचिव नियुक्ति घनश्याम मिश्र ने बताया है कि 2005 व 2006 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए पहला, 2004 बैच के लिए दूसरा व 2003 बैच के लिए तीसरा मौका है। 1994 से 2002 बैच के आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार से नामांकन प्राप्त होने पर अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए चिह्नित अधिकारियों में कई शासन के महत्वपूर्ण विभागों, मंडलों व जिलों के प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।
इन आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण का मौका
2000 बैच- अमित गुप्ता व दीपक अग्रवाल
2001 बैच- अपर्णा यू
2002 बैच- संजय कुमार
2003 बैच- रितु माहेश्वरी, अमृता सोनी, एवी राजमौलि, विकास गोठलवाल, पिंकी जोवेल, रिग्जियान सैंफिल।
2004 बैच- रवि कुमार एनजी., विजय विश्वास पंत, रोशन जैकब, गौरव दयाल व बलकार सिंह।
2005 बैच: सुरेंद्र सिंह, लोकेश एम., गोविंद राजू एनएस., गुर्रुला श्रीनिवासलु।
2006 बैच: जुहेर बिन सगीर, सारिका मोहन, कौशलराज शर्मा, प्रांजल यादव, सेल्वा कुमारी जे., हृषिकेश भास्कर यशोद व अभिषेक प्रकाश।