लखनऊ। मुंशी पुलिया से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट की ओर जाने वाली मेट्रो बृहस्पतिवार रात 9:42 बजे सचिवालय स्टेशन पर रुकी तो 12 मिनट तक उसका गेट बंद नहीं हुआ। इससे मेट्रो रात करीब 9:54 बजे चली। हुसैनगंज पहुंचते ही फिर दरवाजा बंद न होने से करीब दो मिनट तक खड़ी रही। तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो के रुकने की घोषणा होती रही। यात्री गौरी ने बताया कि सचिवालय से ट्रांसपोर्टनगर पहुंचने में 18 मिनट लगते हैं, लेकिन खराबी से 36 मिनट लगे। मेट्रो के पीआरओ पंचानन मिश्र का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू