लखनऊ। मेट्रो ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता समेत कई पदों के लिए सोमवार और मंगलवार को परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 16 जिलों में किया जा रहा है।
लखनऊ में यह परीक्षा 15 केंद्रों पर दो पाली में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वान्ह् 11 बजे तक और दूसरी वाली दोपहर 1:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। पहले दिन 7500 और दूसरे दिन 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)