फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आम लोगों के लिए खोला गया मौसम विज्ञान केंद्र

Fri, 16 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्र प्रमुख की ओर से विभागीय हिंदी पत्रिका क्षितिज के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 151वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को अमौसी एयरपोर्ट परिसर स्थित विभाग के प्रादेशिक मुख्यालय को आम लोगों के लिए खोला गया। इस दौरान मौसम पूर्वानुमान में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न मौसम सेवाओं की जानकारी केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने दी। लोगों ने मौसम पूर्वानुमान की प्रक्रिया, आपदा चेतावनी प्रणाली तथा कृषि, विमानन और जनसुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के बारे में जानकारियां लीं। केंद्र प्रमुख की ओर से विभागीय हिंदी पत्रिका क्षितिज के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें